UP BEd JEE 2021 entrance Exam Date Latest News, new exam date

  up bed exam date 2021 latest news



UP B.Ed JEE 2021 - यूपी सरकार ने दी राहत,  31 जुलाई तक एफिलिएशन लेने वाले कॉलेज भी  संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे


UP BEd JEE 2021 : उत्तर प्रदेश सरकार ने बीएड कोर्स के लिए आवेदन करने वाले कॉलेजों को बड़ी राहत दी है। इन कॉलेजों के लिए संबद्धता (एफिलिएशन) लेने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई। अब आगामी 31 जुलाई तक बीएड कोर्स की संबद्धता लेने वाले कॉलेजों भी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2021 के जरिए होने वाली प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। 


official website of up b.ed jee - https://www.lkouniv.ac.in/article/en/bed-2021


उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार द्वारा गुरुवार को इस संबंध में एक शासनादेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया कि कोविड-19 महामारी के कारण लॉक डाउन की परिस्थितियों को देखते हुए संबद्धता लेने की अंतिम तिथि को 10 मई 2021 से बढ़ाकर 31 जुलाई 2021 करने का फैसला लिया गया है। यह तिथि परिवर्तन केवल बीएड प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए ही लागू होगा। आगामी वर्षों में 10 जून 2015 की अधिसूचना में किए गए प्रावधानों के अनुसार ही  काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसमें यह प्रावधान है कि प्रत्येक वर्ष counseling प्रक्रिया में केवल ऐसे कॉलेजों को ही शामिल किया जाएगा, जिन्हें उस वर्ष की 10 मई की तारीख तक संबंधित राज्य विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त हो। 




Previous
Next Post »